Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उनके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह उनके घर पर छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया। वहीं दूसरी गिरफ्तारी नगर पंचायत हाटा से सरफु अंसारी की हुई। स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि वह गाली-गलौज और हंगामा कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे हिरासत में लिया, तो उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके अलावा, तीसरी कार्रवाई में ग्राम लोहरा में फरार आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान वह मौके पर ही मिल गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अनिल यादव लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को चैनपुर थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भभुआ न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।