Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को देखते ही शराब बना रहा व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्याणीपुर निवासी श्यामबली कुमार (पिता–पोतन सिंह) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने 15-15 लीटर के तीन गैलन और 2 लीटर अलग से कुल 47 लीटर महुआ शराब बरामद की। इसके अलावा, करीब 60 किलो जावा (अर्धनिर्मित शराब) भी मौके से मिला, जिसे पुलिस ने वहीं नष्ट कर दिया।
छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले गैस चूल्हा, सिलेंडर, बर्तन सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चैनपुर थाना लाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।