Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के अनुसार, चैनपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि अवंखरा गांव में सरकारी पानी टंकी के समीप एक कमरे में नशीले पदार्थ की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही कमरे के बाहर मौजूद एक युवक वहां से भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस टीम ने कमरे की तलाशी ली, जहां अलग-अलग सफेद कागज में लपेटकर रखी गई 49 पुड़िया हेरोइन बरामद हुई। मौके पर मौजूद राहुल कुमार से पूछताछ करने पर पुलिस के मुताबिक उसने हेरोइन की बिक्री किए जाने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार युवक की पहचान अवंखरा गांव निवासी राहुल कुमार, पिता चंदेश्वर राम के रूप में हुई है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 8.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसे 49 अलग-अलग पुड़ियों में रखा गया था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार राहुल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब फरार युवक की पहचान और नशीले पदार्थ के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।



