Homeचैनपुरचैनपुर से 20 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का...

चैनपुर से 20 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

चैनपुर में 20 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से काफी तलाश किए जाने के बावजूद जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला, तो उसके भाई ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर मोहनिया थाना क्षेत्र के एक युवक पर बहला-फुसलाकर युवती को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
परिजनों के अनुसार, युवती 14 अगस्त को घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी समय बीतने के बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। तलाश के दौरान परिजनों को कथित तौर पर जानकारी मिली कि मोहनिया थाना क्षेत्र का एक युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिजनों ने युवक और युवती की खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका।

अंततः युवती के भाई ने चैनपुर थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया और मामले में कार्रवाई की मांग की। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस युवती की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर जांच और तलाश कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments