Home चैनपुर चैनपुर पुलिस की शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 35.36 लीटर अवैध शराब...

चैनपुर पुलिस की शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 35.36 लीटर अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार, मुख्य धंधेबाज फरार

कैमूर: चैनपुर में 35.36 लीटर अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार, मुख्य धंधेबाज फरार

उपेन्द्र बिंद

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान कुल 35.36 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई, एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करजी बाजार स्थित सामुदायिक भवन के समीप करजी गांव निवासी रामायण यादव के पुत्र विकास कुमार द्वारा अवैध शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपित फरार हो गया। तलाशी के दौरान सामुदायिक भवन के पास एक बोरे में छिपाकर रखी गई 13 पीस ब्लू लाइन देसी शराब (करीब 2.6 लीटर) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने विकास कुमार के घर पर छापेमारी की। घर की तलाशी में विभिन्न ब्रांड की बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई। बरामद शराब में आइकॉनिक व्हाइट डीलक्स व्हिस्की, इंपीरियल ब्लू, 8 पीएम अंग्रेजी शराब, किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बियर, तेजस बुलंद मदिरा तथा ब्लू लाइन देसी शराब शामिल है। कुल मिलाकर 35.36 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने फरार विकास कुमार के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मसोई गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विजय बिंद के पुत्र उपेंद्र बिंद को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखते ही वह संदिग्ध अवस्था में भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पीस ब्लू लाइन देसी शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

 

Exit mobile version