Home चैनपुर कैमूर में शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो गांवों में छापेमारी;...

कैमूर में शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो गांवों में छापेमारी; 10 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

कैमूर: चैनपुर में शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 पीस देसी-अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर देसी और अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुलहरा गांव में स्थित एक मिल परिसर से अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर चैनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिल परिसर की तलाशी ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जांच के दौरान मिल के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई ब्लू लाइम ब्रांड की 30 पाउच देसी शराब (प्रत्येक 200 एमएल) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 6 लीटर बताई गई है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी रवि सिंह, पिता नागेंद्र सिंह, मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी कार्रवाई चैनपुर बाजार के दाईगंज मोहल्ला में की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ कल्लू अपने घर से शराब बेचने का धंधा चला रहा है। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पीछा कर पकड़ लिया।

घर की तलाशी के दौरान तीसरी मंजिल पर पीले रंग की बोरी में छिपाकर रखी गई 22 बोतल 8 पीएम अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 4 लीटर बताई गई है। इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 52 पीस देसी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी को चिकित्सीय जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी रवि सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।।

Exit mobile version