Home चैनपुर जमीन के नीचे शराब का गोदाम! चैनपुर के करजी गांव में पुलिस...

जमीन के नीचे शराब का गोदाम! चैनपुर के करजी गांव में पुलिस की छापेमारी, 121.56 लीटर शराब बरामद

कैमूर: जमीन में छिपाकर रखी 121 लीटर शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर, शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चैनपुर पुलिस ने करजी गांव में छापेमारी कर जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई 121.56 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से शराब की बरामदगी की कार्रवाई की, जबकि मामले में करजी गांव निवासी रामायण यादव के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि विकास कुमार अपने घर में शराब छिपाकर उसकी खरीद-बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को देखकर विकास कुमार भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। बाद में चौकीदार की मदद से उसकी पहचान करते हुए गिरफ्तार किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

चौकी के नीचे मिट्टी हटाई तो मिला शराब का जखीरा

इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। एक कमरे में रखी चौकी के नीचे मिट्टी हटाने पर नीले रंग के गैलन में छिपाकर रखी गई ब्लू लाइम देसी शराब बरामद हुई। मकान के अन्य हिस्सों में जमीन के अंदर मिट्टी में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब भी मिली।

अलग-अलग ब्रांड की 121.56 लीटर शराब जब्त

थानाध्यक्ष के अनुसार, छापेमारी के दौरान कुल चार प्रकार की शराब बरामद की गई। इनमें 488 पीस ब्लू लाइम देसी शराब, जिसकी कुल मात्रा 97.6 लीटर है, शामिल है। इसके अतिरिक्त 31 पीस शाही नींबू देसी शराब, कुल 6.2 लीटर, 57 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब, कुल 10.26 लीटर तथा 375 एमएल की 20 बोतल इंटरनेशनल ग्रेन व्हिस्की, कुल 7.5 लीटर बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब की कुल मात्रा 121.56 लीटर है।

प्राथमिकी दर्ज, आरोपी न्यायिक हिरासत में

मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस शराब की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version