Home मोहनिया कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टॉप-10 कुख्यात अपराधी समेत हलीम हत्याकांड के...

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टॉप-10 कुख्यात अपराधी समेत हलीम हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार

कैमूर: टॉप-10 कुख्यात अपराधी देवी उर्फ साहेब पासवान गिरफ्तार, हलीम हत्याकांड का आरोपी भी दबोचा

Bihar: मोहनिया, कैमूर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों में शामिल देवी उर्फ साहेब पासवान उर्फ गणेश पासवान तथा हलीम अली हत्याकांड के एक अन्य फरार आरोपित मुन्ना पासी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्त काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और हलीम अली हत्या मामले में वांछित चल रहे थे। मोहनियां के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गोपाल कृष्णा ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में गिरफ्तारी की जानकारी दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उन्होंने बताया कि बुधवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि जिले का टॉप-10 कुख्यात अपराधी देवी उर्फ साहेब पासवान अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर उसके घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोहनियां वार्ड संख्या-12 निवासी देवी उर्फ साहेब पासवान और मुन्ना पासी (पिता- लंबू पासी, निवासी पासवान टोली, वार्ड संख्या-12, मोहनियां) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों हलीम अली हत्याकांड में नामजद अभियुक्त हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे।

एसडीपीओ ने बताया कि देवी उर्फ साहेब पासवान कैमूर जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल है। उसके खिलाफ मोहनियां थाना में छह, दुर्गावती थाना में एक तथा सोनहन थाना में एक सहित कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Exit mobile version