Home कुदरा चुनाव को लेकर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने कार से...

चुनाव को लेकर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने कार से 3 लाख 83000 रुपए किया बरामद

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय पुलिस और स्टेटिक सर्विलांस टीम के द्वारा जांच के क्रम में नेशनल हाईवे से होकर जा रही एक कार से 3 लाख 83 हजार रुपए नगद बरामद किए जाने का मामला सामने आया है। जिस कार से रकम की बरामदगी हुई है, उसके बारे में बताया गया है कि वह झारखंड के देवघर से पंजाब जा रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 रकम को जब्त कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार और सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार के द्वारा बताया गया कि चुनाव को लेकर थानाक्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे जीटी रोड के पछाहगंज स्टेटिक सर्विलांस टीम चेक पोस्ट पर मंगलवार की रात जांच के क्रम में सासाराम की तरफ से आ रही कार में जो राशि बरामद की गई उसमें 3 लाख 13 हजार रुपए 500 रुपए के नोट की गड्डी में जबकि 70 हजार रुपए 200 रुपए के नोट की गड्डी में है। कार में मौजूद व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान अपना नाम गजेंद्र योगी तथा अपने को पंजाब के पटियाला के गुरुवछ कॉलोनी के गली संख्या आठ का निवासी बताया।

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

उसके द्वारा बताया गया कि वह आयुर्वेदिक दवाओं का कारोबार करता है और इसी सिलसिले में रकम को लेकर जा रहा था। हालांकि इससे संबंधित ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकने के कारण चुनाव की आचार संहिता को देखते हुए रकम को जब्त कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले के प्रवेश मार्गों पर स्टेटिक सर्विलांस टीम चेकपोस्ट बनाकर नगदी, हथियार आदि उन चीजों की जांच की जा रही है, जिनका इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के कार्य में होने की आशंका रहती है। इस क्रम में रोहतास जिला के बॉर्डर के समीप स्थानीय थानाक्षेत्र के पछाहगंज में भी एसएसटी चेकपोस्ट बनाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव की आदर्श आचार संहिता के तहत समुचित कारण व उसके साक्ष्य के बगैर 50000 रुपए से अधिक की नगद रकम लाने व ले जाने पर रोक है। 

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

Exit mobile version