Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी दौरान गांव के ही दो लोगों—वारिश खान और फरीद खान—ने रास्ते में उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो मकसूद खान जमीन पर बेहोश पड़े थे। उन्हें तुरंत चैनपुर थाना लाया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इलाज के बाद परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद बिऊर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।