Homeचैनपुरतेनौरा में जमीन को लेकर बवाल: दो पक्षों में हिंसक झड़प, 6...

तेनौरा में जमीन को लेकर बवाल: दो पक्षों में हिंसक झड़प, 6 लोग घायल, 3 पर पुलिस की कार्रवाई

तेनौरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 6 घायल, 2 गिरफ्तार

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तेनौरा गांव में जमीन विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में दोनों ओर से कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चैनपुर में कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एक दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को विधि विरुद्ध निरुद्ध किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जमीन पर निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद
पहले पक्ष के विनोद राम (पुत्र स्व. बंधु राम) ने आरोप लगाया कि 17 जून की शाम करीब तीन बजे उनकी जमीन पर कपिल राम, बालेश्वर राम समेत अन्य लोग जबरन मकान निर्माण के लिए नींव खोदने लगे। विरोध करने पर आरोपित पक्ष के कई लोग वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में उनके पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी लोग चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। उपचार के बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप
वहीं दूसरे पक्ष की मंजू देवी (पति बालेश्वर राम) ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि 17 जून की शाम करीब चार बजे वह अपने खेत में मौजूद थीं। उसी दौरान गांव के विनोद राम, उनकी पत्नी देवंती देवी सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर जब उनके पति बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद उनके ससुर भी विवाद शांत कराने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उन्हें भी नहीं बख्शा गया। घटना में घायल होने के बाद सभी लोग थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, गिरफ्तारी जारी
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में एक पक्ष से टुनटुन राम (पुत्र नंदलाल राम) और एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की है। वहीं दूसरे पक्ष से लालमुनी राम (पुत्र स्व. सुभग राम) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments