Home चैनपुर घर के बाहर खड़ी टीवीएस अपाचे बाइक पर चोरों का हाथ साफ,...

घर के बाहर खड़ी टीवीएस अपाचे बाइक पर चोरों का हाथ साफ, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

कैमूर के चैनपुर में घर के बाहर से TVS Apache बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी का एक मामला सामने आया है। बौरई गांव में एक व्यक्ति के घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर देर रात चुरा ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमिली जानकारी के अनुसार बौरई गांव निवासी महेंद्र प्रसाद (पिता नंदू बिंद) ने बताया कि उन्होंने अपनी सफेद रंग की टीवीएस अपाचे बाइक रात में घर के दरवाजे पर खड़ी की थी। देर रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए। सुबह जब उन्होंने बाइक नहीं देखी तो आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

काफी तलाश के बाद आखिरकार पीड़ित ने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि बाइक चोरी को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

Exit mobile version