Home कैमूर सीएम की समृद्धि यात्रा की तैयारियां तेज: 24 मार्च के कार्यक्रम से...

सीएम की समृद्धि यात्रा की तैयारियां तेज: 24 मार्च के कार्यक्रम से पहले कैमूर में डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

कैमूर में 24 मार्च को सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, कार्यक्रम स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

 Bihar: कैमूर, मुख्यमंत्री नितीश कुमार  की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार शाम चैनपुर प्रखंड के नौधरा खेल मैदान में जिला प्रशासन की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य जरूरी तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजानकारी के अनुसार 24 मार्च को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बख्तियार शाह के रौजा के पास स्थित नौधरा खेल मैदान में प्रस्तावित है। इस दौरान करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए जाने की संभावना है।
कार्यक्रम को लेकर मैदान में मंच निर्माण, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही 12 से अधिक स्टॉल लगाए जाने की भी तैयारी की जा रही है, जहां विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे।

इसके अलावा अधिकारियों ने नौधरा मौजा में निर्माणाधीन अल्पसंख्यक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल के पास अस्थायी समीक्षा कक्ष और ग्रीन रूम बनाने की व्यवस्था भी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान चैनपुर बीडीओ समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को समय पर तैयारी पूरी करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

Exit mobile version