Home चैनपुर घर के दरवाजे से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों ने रात में दिया...

घर के दरवाजे से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों ने रात में दिया वारदात को अंजाम, खरिगांवा का मामला

चैनपुर के खरिगांवा में बाइक चोरी, घर के दरवाजे से उड़ा ले गए चोर

Bihar, कैमूर/चैनपुर: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरिगांवा गांव में बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति के घर के दरवाजे के सामने खड़ी बाइक को रात के अंधेरे में चुरा लिया। मामले को लेकर पीड़ित बाइक स्वामी ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार खरिगांवा गांव निवासी मोहन बिंद, पिता शोभनाथ बिंद, ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके भाई रामाशीष बिंद की होंडा सीडी 100 (काले रंग) की मोटरसाइकिल रात के समय घर के दरवाजे के सामने खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर बाइक चोरी कर ली।

काफी खोजबीन के बाद थाने में दी सूचना
बाइक चोरी की जानकारी मिलने के बाद मोहन बिंद द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने चैनपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शुरू की जांच
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना लिखित आवेदन के माध्यम से प्राप्त हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version