Home चैनपुर कैमूर में संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला; पिता-पुत्र...

कैमूर में संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला; पिता-पुत्र घायल, चार लोगों पर केस

कैमूर: घर बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अरईल गांव में घर के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक ही परिवार के लोगों के बीच हुई मारपीट में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़ित लाल बिहारी गुप्ता, निवासी ग्राम अरईल, ने चैनपुर थाना में दिए आवेदन में बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे घर के बंटवारे को लेकर उनका बड़ा भाई महावीर गुप्ता, रामचंद्र साह, रामसेवक साह तथा सवितर देवी उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में लाल बिहारी गुप्ता के सिर पर गंभीर चोट लगी। शोर सुनकर उनका पुत्र प्रिंस कुमार बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस घटना में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए।

घटना के दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। इसके बाद घायल पिता-पुत्र चैनपुर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए चैनपुर सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना में घायल दोनों व्यक्तियों का चैनपुर सीएचसी में इलाज कराया गया है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Exit mobile version