Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित महिला अवखरा गांव निवासी दीपक शर्मा की पत्नी सुनीता देवी बताई जा रही हैं। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि वह अपने घर पर थीं, तभी उनके भैसुर शिवानंद शर्मा, राकेश कुमार सहित परिवार के कुछ अन्य सदस्य वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगे।
महिला का कहना है कि जब उन्होंने विरोध किया और गाली देने से मना किया, तो आरोपित आक्रोशित हो गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ीं।
घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद परिजन घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। मामले को लेकर चैनपुर थाना में आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।