Home चैनपुर कैमूर में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, भसुर पर विवाहिता की...

कैमूर में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, भसुर पर विवाहिता की पिटाई का आरोप

कैमूर में विवाहिता के साथ मारपीट, भसुर पर गंभीर आरोप; अस्पताल में इलाज जारी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोराडीह गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला की पहचान उषा देवी, पति भोला बिंद, निवासी खोराडीह के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिजनों के अनुसार, उषा देवी अपने कमरे में मौजूद थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके भसुर मनोज बिंद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया और अपशब्द कहने से मना किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में महिला की कमर में गंभीर चोट आई है, जिससे वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही है।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को चैनपुर थाना लाया गया, जहां से पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। डॉक्टरों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घरेलू विवाद में मारपीट की सूचना मिली है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल थाना में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version