Homeरामपुरगायब हुए बाट को लेकर शुरू हुआ विवाद, सब्जी विक्रेता पर बलम...

गायब हुए बाट को लेकर शुरू हुआ विवाद, सब्जी विक्रेता पर बलम से हमला; आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

कैमूर: गायब बाट को लेकर विवाद, सब्जी विक्रेता पर बलम से हमला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र स्थित अकोढ़ी गांव में सब्जी बेचने पहुंचे एक विक्रेता पर बलम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल हुए सब्जी विक्रेता ने बेलांव थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, मोहनियां थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव निवासी 47 वर्षीय प्रमोद साह शनिवार को अकोढ़ी गांव में सब्जी बेचने पहुंचे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सब्जी बेचने के बाद उन्हें पता चला कि उनके दो किलो और पांच किलो के बाट गायब हो गए हैं। उन्होंने गांव के लोगों से बाट लौटाने की अपील की और वापस करने वाले को 200 रुपये इनाम देने की भी घोषणा की। आरोप है कि इसी दौरान अकोढ़ी गांव निवासी गणेश दीक्षित उर्फ पीपुल पांडेय वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब प्रमोद साह ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर बलम से उनके पैर पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।

घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद उन्होंने बेलांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया। बेलांव थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष रोमा कुमारी ने बताया कि घायल के आवेदन के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन वह घर से फरार मिला। उसकी तलाश जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments