Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामीदौरा गांव निवासी नारायण राम के पुत्र राजेंद्र राम (51 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर गांव के समीप उनकी स्कूटी की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. कृष्ण मोहन ओझा ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
चिकित्सक के अनुसार, घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस सड़क दुर्घटना के बाद दुर्गावती-ककरैत घाट पथ पर वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता जताई जा रही है। फिलहाल घायल व्यक्ति का बेहतर इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।