Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयरामपुर के एक व्यक्ति का शव नदी से बरामद किया गया है, मृत व्यक्ति की पहचान रामविलास राजभर के 46 वर्षीय पुत्र समर राजभर के रूप में की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामले संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नदी में तैरता हुआ शव देखा गया जिसके बाद इसकी सूचना पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई, जब घर वालों को सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान हुई, इसके बाद इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई।
सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई: ट्रंप के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि संबंधित पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के लिए पटना से एटीएस की टीम जहानाबाद पहुंची और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एटीएस की टीम उसे आगे की पूछताछ एवं कार्रवाई के लिए अपने साथ लेकर गई।
उल्लेखनीय है कि जिले में हाल के दिनों में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले मखदुमपुर क्षेत्र के एक युवक को बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस ताजा कार्रवाई के बाद जिले में सोशल मीडिया पर की जाने वाली टिप्पणियों और पोस्ट को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री साझा करने से बचने की अपील की है।
जानकारी देते हुए परिजनों के द्वारा बताया गया 8 अक्टूबर की शाम समर राजभर खेत की तरफ घूमने के लिए गए थे जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे घर के परिजनों के द्वारा खोज बिन जा रही थी शुक्रवार की दोपहर स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली की नदी में एक शव पड़ा है जब मौके पर परिजन पहुंचे तो समर राजभर के रूप में शव की पहचान हुई अज्ञात लोगों के द्वारा निर्ममता से गला रेतकर हत्या की गई है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया।
सायरन और फर्जी पुलिस वर्दी का खेल, ज्वेलर्स को अगवा कर लूटे लाखों के गहने
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
देर रात दरियापुर इलाके से गुजरने के दौरान पीछे से सायरन बजाती एक गाड़ी ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। गाड़ी से उतरे छह लोगों ने चेहरा ढंका हुआ था और खुद को स्पेशल जांच टीम का अधिकारी बताते हुए वाहन की जांच शुरू कर दी।
कुछ देर बाद बदमाशों ने दोनों कारोबारियों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया, जबकि उनके साथी व्यवसायियों की कार लेकर पीछे-पीछे चलते रहे। अपराधियों ने जांच और पूछताछ के नाम पर उन्हें कई इलाकों में घुमाया। बताया जा रहा है कि गिरोह सोनहो चौक, गड़खा, अमनौर, मढ़ौरा, तेजपुरवा, पटेढ़ी और खैरा होते हुए गौरा थाना क्षेत्र तक पहुंचा। इस दौरान बदमाश लगातार सायरन बजाते रहे ताकि किसी को शक न हो।
पीड़ितों ने बताया कि अपराधियों के पास हथियार थे और रास्ते भर उन्हें डराया-धमकाया जाता रहा। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। करीब दो घंटे तक इधर-उधर घुमाने के बाद सुनसान इलाके में बदमाशों ने दोनों कारोबारियों से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन, सोने की चेन, अंगूठी और वाहन की चाभी छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों को रास्ते में एक मोबाइल फोन मिला, जिससे उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बाद में सोनपुर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों के संभावित भागने के रास्तों की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित कारोबारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधी घंटों तक सायरन बजाकर मुख्य सड़कों पर घूमते रहे, लेकिन कहीं भी उनकी जांच नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा बताया गया नदी से बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया था जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
भाभी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात श्रीनगर भकुरा गांव निवासी मनोज कुमार शर्मा उर्फ मोनू शर्मा (25 वर्ष) का अपनी भाभी को लेकर की गई टिप्पणी पर बड़े भाई से विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई ने गुस्से में आकर तमंचे से छोटे भाई के सीने में गोली चला दी। गोली लगते ही मनोज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
मुफस्सिल थाना प्रभारी राम कल्याण यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में भाभी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।