Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत थाने से महज कुछ ही दूरी पर नदी में ग्राम डहला के समीप एक 22 वर्षीय युवक की गला काटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है, हत्या के बाद साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को थाना के बगल में ही दुर्गावती नदी में दफनाया दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरी के निवासी श्याम नारायण राम के 22 वर्षीय पुत्र दरोगा राम के रूप में हुई है, मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
इस हत्या से संबंधित मिली जानकारी के दुर्गावती नदी में डहला गांव के समीप एक 22 वर्षीय युवक का गला काटकर हत्या करने के उपरांत साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को मिट्टी में दफनाया दिया गया था, स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक की गला काटने से हत्या हुई है जहां शव दफनाया गया था, वहां पर काफी ज्यादा रक्त बहा हुआ था, इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दुर्गावती पुलिस को दी गई, सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
मृतक के परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे छोटा दरोगा राम था और युवक मंगलवार की शाम से ही घर से गायब था और परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की जा रही थी, ग्रामीणों की माने तो दुर्गावती क्षेत्र में इन दिनों लगातार शव मिलने से क्षेत्रीय जनता काफी दहशत में है।
- पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या
- सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
एक दिन पहले ही कर्मनाशा नदी से अज्ञात शव बरामद कर उत्तर प्रदेश की पुलिस ले गई और कुछ दिनों पूर्व कर्मनाशा नदी से अज्ञात शव को बरामद कर दुर्गावती पुलिस ले गई थी ऐसी घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गावती नदी शव छुपाने का साधन बनता जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो के बहुत बुरा हाल है।
- पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
- 12 किलो चरस के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस