Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयरामपुर के एक व्यक्ति का शव नदी से बरामद किया गया है, मृत व्यक्ति की पहचान रामविलास राजभर के 46 वर्षीय पुत्र समर राजभर के रूप में की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नदी में तैरता हुआ शव देखा गया जिसके बाद इसकी सूचना पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई, जब घर वालों को सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान हुई, इसके बाद इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई।
स्मैक तस्करों से मुठभेड़ के बाद लापता पुलिस जवान की नदी में मिली लाश, चार संदिग्ध गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शव मिलने की सूचना पर मगध प्रक्षेत्र के आइजी विकास वैभव और जहानाबाद के एसपी कोटा किरण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच की और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। एसपी ने जवान का शव बरामद होने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, जवान की तलाश गुरुवार रात से ही की जा रही थी। शुक्रवार को दरधा नदी में उसका शव मिला। जांच के दौरान जवान की सर्विस पिस्टल, मोबाइल फोन, हाथ में पहनी अंगूठी और पैंट की पिछली जेब में रखा पर्स भी सुरक्षित बरामद हुआ। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर उसकी सूची तैयार की है। हथियार और अन्य निजी सामान सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस लूटपाट के बजाय हत्या की आशंका समेत दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है। हालांकि, जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जवान को पहले मारकर नदी में फेंका गया या उसकी मौत पानी में डूबने से हुई।
एसएस कॉलेज के पास स्मैक सप्लायर को पकड़ने के दौरान हुई थी झड़प
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गया जिले के बेलागंज से एक स्मैक सप्लायर जहानाबाद में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने आ रहा है। सूचना मिलने के बाद नगर थाना के तीन टाइगर मोबाइल जवान उसे पकड़ने के लिए एसएस कॉलेज के समीप पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों को देखते ही सप्लायर और उसके साथ मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। जवानों ने आरोपित को पकड़ने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान विरोध के बावजूद पुलिस के दो जवानों ने बेलागंज निवासी सप्लायर को पकड़ लिया और उसे थाने ले आए। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्य मौके से भाग निकले। इसी घटनाक्रम और अफरातफरी के बीच टाइगर मोबाइल जवान धनेश्वर लापता हो गए थे। उनके लापता होने के बाद पुलिस टीम लगातार तलाश में जुटी थी। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को उनका शव दरधा नदी से बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि जवान के लापता होने और बाद में नदी से शव मिलने के बीच क्या घटनाक्रम हुआ था। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान, उनकी भूमिका और जवान की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
जानकारी देते हुए परिजनों के द्वारा बताया गया 8 अक्टूबर की शाम समर राजभर खेत की तरफ घूमने के लिए गए थे जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे घर के परिजनों के द्वारा खोज बिन जा रही थी शुक्रवार की दोपहर स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली की नदी में एक शव पड़ा है जब मौके पर परिजन पहुंचे तो समर राजभर के रूप में शव की पहचान हुई अज्ञात लोगों के द्वारा निर्ममता से गला रेतकर हत्या की गई है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया।
आपसी विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, ट्रैक्टर से कुचलकर 45 वर्षीय अशोक सिंह की मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विवाद शांत कराने की कोशिश में गई जान
मिली जानकारी के अनुसार, सलिमापुर गांव निवासी उज्ज्वल कुमार का किसी व्यक्ति के साथ विवाद हो रहा था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान गांव के अशोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि इसी बीच उन्हें ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे आरोपित दंपती
मृतक की पहचान स्वर्गीय रामजी सिंह के पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद उज्ज्वल कुमार और उनकी पत्नी मंजू देवी भी मढ़ौरा अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों ने अपना इलाज कराया। घटना को लेकर गांव में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, विवाद की मूल वजह और घटना के पीछे की पूरी कहानी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया
घटना की जानकारी मिलने के बाद गौरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी कराई। साथ ही विवाद की वजह, ट्रैक्टर से कुचलने के आरोप और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा बताया गया नदी से बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया था जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
मां और छोटे बेटे की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से गला रेता, हथौड़ी से किए वार; बड़े बेटे और बहू से पुलिस कर रही पूछताछ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुबह शव मिलने के बाद गांव में मचा हड़कंप
बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जगदीशपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने घटनास्थल से एक हथौड़ी भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किए जाने की आशंका है।
बड़े बेटे और बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के बड़े पुत्र दिनेश कुमार और उसकी पत्नी शांति देवी को हिरासत में लिया है। दोनों को संदिग्ध मानकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार के एक हाथ में भी चोट का निशान पाया गया है। पुलिस इस चोट के कारणों की भी जांच कर रही है।
संपत्ति विवाद को लेकर हत्या की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक संपत्ति विवाद को दोहरे हत्याकांड की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल एफएसएल जांच से मिलने वाले साक्ष्यों, संदिग्धों से पूछताछ और घटनास्थल से बरामद हथौड़ी के आधार पर पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद तेंदुनी गांव में दहशत और शोक का माहौल है।





