Homeचैनपुरखेत की जुताई के दौरान विवाद, तीन पर मारपीट का आरोप; रुपये...

खेत की जुताई के दौरान विवाद, तीन पर मारपीट का आरोप; रुपये छीनने की भी शिकायत

सलेमपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब खेत की जुताई करा रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ चैनपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सलेमपुर निवासी स्वर्गीय रामनाथ राय के पुत्र संभल राय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह गांव के स्कूल के समीप स्थित अपने खेत में जुताई का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान जमीन संबंधी विवाद को लेकर गांव के ही साजन कुमार, श्रवण राय और श्रवण राय की पत्नी विनीता देवी वहां पहुंचीं। आवेदन के अनुसार, तीनों ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी और खेत में काम कर रहे मजदूरों को वहां से चले जाने के लिए कहा। संभल राय द्वारा इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आईं।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी जेब से दो हजार रुपये भी निकाल लिए गए। घटना के बाद उन्होंने चैनपुर थाने पहुंचकर तीनों के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments