Homeचैनपुरनौकरी छीनने का दबाव बनाकर युवती से गलत काम का आरोप, मारपीट...

नौकरी छीनने का दबाव बनाकर युवती से गलत काम का आरोप, मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार

कैमूर में युवती से गलत काम व मारपीट का आरोप, एक गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में जीविका में कार्यरत युवती के साथ कथित तौर पर गलत कार्य, धोखाधड़ी और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पप्पू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  बताया जाता है कि युवती ने 7 अगस्त 2026 को चैनपुर थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि जीविका में कार्यरत एक सीनियर कर्मी ने नौकरी से हटाने का दबाव बनाकर उसके साथ कई बार गलत कार्य किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसके बाद जिला पदाधिकारी के यहां कागजात जमा करने की बात कहकर उससे कुछ दस्तावेजों के साथ एक स्टांप पेपर पर भी हस्ताक्षर कराए गए। युवती का आरोप है कि बाद में संबंधित व्यक्ति ने उसे बताया कि दोनों की कोर्ट मैरिज हो चुकी है। हालांकि, युवती के अनुसार संबंधित व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा था। कुछ दिनों बाद जब वह उसके घर पहुंची और शादी का हवाला देते हुए साथ रहने की बात कही, तो वहां मौजूद संबंधित व्यक्ति समेत करीब आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और घर से बाहर निकाल दिया।

मारपीट में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज कराने के बाद उसने चैनपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि धोखे से शादी करने और मारपीट सहित अन्य आरोपों को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ था। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में मारपीट के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments