Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि हाटा नगर में विद्युत कनेक्शन रहने के बावजूद कुछ उपभोक्ताओं द्वारा मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी टीम गठित कर अलग-अलग परिसरों में जांच की गई। जांच के दौरान महेन्द्र चौहान की पत्नी अजरिया देवी के परिसर में मीटर को बाईपास कर बिजली का उपयोग पाया गया। इससे विभाग को 15,928 रुपये की राजस्व क्षति का अनुमान लगाया गया। वहीं गीता देवी पर 16,662 रुपये और ललिता देवी पर बिजली बिल बकाया सहित 6,137 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा पतराजी देवी और रेणु देवी के परिसरों में भी मीटर बाईपास कर बिजली का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया। विभाग ने पतराजी देवी पर 99,334 रुपये और रेणु देवी पर 54,402 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया। छापेमारी की कार्रवाई आगे बढ़ने पर प्यारे चौहान के परिसर में भी बिजली चोरी पकड़ी गई, जिन पर 36,628 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अमीर हमजा अंसारी पर 16,578 रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं आकिब अंसारी के परिसर में संचालित फैमिली मार्ट में मीटर बाईपास कर विद्युत उपकरण चलाए जाने का मामला सामने आया। विभाग के अनुसार इस मामले में 1,33,281 रुपये की राजस्व क्षति का अनुमान लगाया गया है, जबकि बिजली बिल बकाया सहित कुल 1,33,598 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई के बाद हाटा नगर में अवैध बिजली उपयोग करने वालों के बीच हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के मामलों में आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।



