Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर रविकांत यादव के बड़े भाई रामगहन यादव मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान उनके पैर में चोट आई। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी वृद्ध इंद्रदेव यादव को भी नहीं बख्शा गया। आरोप है कि मारपीट में उनका बायां हाथ टूट गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद दूसरे पक्ष से भी कई लोग मौके पर पहुंच गए। अमर यादव, सुभाष यादव, हनुमान यादव और सुमंत यादव समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों पर गाली-गलौज और ईंट-पत्थर चलाने का आरोप लगाया गया है।
अचानक हुए हंगामे से गांव में अफरा-तफरी मच गई। डर के कारण पीड़ित परिवार घर के अंदर छिप गया और दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। मामले पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सतौना गांव में मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।