Home चैनपुर ट्रांसफार्मर के पास टूटे तार ने ली जान, पशु चराने गए युवक...

ट्रांसफार्मर के पास टूटे तार ने ली जान, पशु चराने गए युवक की रास्ते में मौत

कैमूर में करंट लगने से युवक की मौत: पशु चराने के दौरान ट्रांसफार्मर के तार की चपेट में आया युवक

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में पशु चरा रहे युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।मृतक की पहचान गांव निवासी 31 वर्षीय राजेश प्रसाद, पिता काशी बिंद, के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार राजेश प्रसाद गांव के समीप सिवान में पशु चराने गए थे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के नीचे जमीन पर गिरे बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद परिजन
पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद परिजन

करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देख तुरंत उन्हें वहां से हटाकर घर पहुंचाया।
परिजनों और ग्रामीणों ने पहले घरेलू तरीके से उपचार करने की कोशिश की। करीब दो से तीन घंटे तक शरीर पर राख आदि लगाकर होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें आनन-फानन में भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि ट्रॉमा सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही राजेश प्रसाद ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिजन शव लेकर चैनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। मृतक के रिश्तेदार नंदू बिंद ने बताया कि राजेश प्रसाद अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्रियां और गर्भवती पत्नी को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है और गांव में शोक का माहौल है। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Exit mobile version