Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पहली कार्रवाई मदुरना पहाड़ी के समीप शिव मंदिर के पास की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल से घूम-घूम कर शराब बेच रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रकाश कुमार (पिता मोतीराम), निवासी मदुरना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जब टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर तस्कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी टीवीएस मोटरसाइकिल की डिक्की से 8 पीस ब्लू लाइम देसी शराब (200 एमएल टेट्रा पैक) बरामद किए गए। इसके अलावा उसकी जेब से 3100 रुपये नगद और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। पुलिस ने बाइक को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम मुडी से नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान सुरेंद्र कुमार (पिता धर्मराज राम) के रूप में हुई है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। इसके बाद उसे थाना लाकर जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।