Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आवेदक का आरोप था कि सीएसपी संचालक चंदन कुमार (पिता बालेश्वर खरवार), निवासी महुला ने म्यूटेशन कराने के लिए 3100 रुपये की मांग की थी और कहा था कि पैसे देने पर ही दाखिल-खारिज होगा, अन्यथा आवेदन खारिज हो जाएगा। इस पर आवेदक ने उसे 3100 रुपये दे दिए। मामले की पुष्टि के लिए सीओ ने आवेदक से सीएसपी संचालक को फोन करवाया और बातचीत को स्पीकर पर रिकॉर्ड किया गया। बातचीत के दौरान चंदन कुमार ने स्वीकार किया कि उसने म्यूटेशन कराने के नाम पर 3100 रुपये लिए हैं और कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद काम कराने की बात कही।
इसके बाद सीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वह कई लोगों से म्यूटेशन कराने के नाम पर पैसे लेता था। काम हो जाने पर पैसे रख लेता था और अगर आवेदन खारिज हो जाता था तो पैसे वापस कर देता था। सीओ अनिल प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दाखिल-खारिज के नाम पर अवैध वसूली और जालसाजी का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।