Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर एक व्यक्ति हेरोइन की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कैमूर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। इस टीम में दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार, जिला आसूचना इकाई के पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक धनंजय कुमार शामिल थे। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 61 पुड़िया हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8(C), 21(B) एवं 29 के तहत दुर्गावती थाना कांड संख्या 270/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से तो नहीं है।



