Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हजारों मधुमक्खियों ने वृद्ध को चारों ओर से घेर लिया और लगातार डंक मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दर्द से तड़पते इमरान खान जमीन पर गिर पड़े और मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन सुनसान जगह होने के कारण काफी देर तक कोई उनकी आवाज नहीं सुन सका। कुछ समय बाद वहां से गुजर रही एक युवती ने उनकी चीख सुनी और मौके पर पहुंची। उसने देखा कि वृद्ध के शरीर पर भारी संख्या में मधुमक्खियां चिपकी हुई थीं। साहस दिखाते हुए युवती ने आसपास से लकड़ियां इकट्ठा कर आग जलाई, जिससे धुआं उठने पर मधुमक्खियां वहां से हट गईं। इसके बाद उसने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को बुलाया।
ग्रामीणों की मदद से घायल वृद्ध को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और गुरुवार दोपहर मुस्लिम रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कब्रिस्तान में किया गया।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और आश्चर्य दोनों है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समझ से परे है कि अचानक इतनी बड़ी संख्या में मधुमक्खियां कहां से आईं और उन्होंने केवल एक ही व्यक्ति को निशाना क्यों बनाया। इस रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।