Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार शुक्रवार को करारी गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लकड़ी लादकर उसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाने गया था। काम समाप्त होने के बाद वह उसी ट्रैक्टर के इंजन पर बैठकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान करारी गांव के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।