Homeदुर्गावतीकैमूर में दर्दनाक हादसा: चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा मिस्त्री, वाराणसी ले जाते...

कैमूर में दर्दनाक हादसा: चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा मिस्त्री, वाराणसी ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

कैमूर हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मिस्त्री की मौत, वाराणसी ले जाते समय तोड़ा दम

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खड़सरा गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से मिस्त्री था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार शुक्रवार को करारी गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लकड़ी लादकर उसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाने गया था। काम समाप्त होने के बाद वह उसी ट्रैक्टर के इंजन पर बैठकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान करारी गांव के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments