Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रात में जलाशयों के आसपास जाने से बचने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलाशयों के आसपास रात के समय अकेले आवाजाही न करें। विशेष रूप से पर्व के दौरान भीड़ वाले क्षेत्रों में निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और जलाशय के गहरे हिस्सों में जाने से बचें।
मगरमच्छ दिखाई देने पर न जाएं नजदीक
जलाशय या उसके आसपास मगरमच्छ दिखाई देने पर लोग उसके पास जाने, उसे छेड़ने, उकसाने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। प्रशासन ने लोगों से ऐसी स्थिति में सुरक्षित दूरी बनाए रखने और तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है। आपदा प्रबंधन शाखा ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति या मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, कैमूर के हेल्पलाइन नंबर 06189-222080 पर संपर्क किया जा सकता है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने सभी लोगों से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सतर्कता बरतने की अपील की है।