Home मोहनिया कैमूर में चोरों का आतंक: शादी वाले घर समेत दो मकानों से...

कैमूर में चोरों का आतंक: शादी वाले घर समेत दो मकानों से लाखों के सामान पर हाथ साफ

कैमूर में दो घरों में चोरी, शादी वाले घर से जेवर और नगदी लेकर फरार हुए चोर

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग गांवों में घरों को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। पहली चोरी की घटना अमरपुरा गांव के सिवान स्थित एक मकान में हुई, जहां कश्मीरा देवी के घर से चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी पार कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिवार के लोगों के अनुसार घर में हाल ही में बेटे की शादी हुई थी, जिसके कारण बड़ी मात्रा में गहने और नकद राशि रखी गई थी। चोरों ने सुनसान मौके का फायदा उठाकर करीब आठ थान जेवरात और लगभग 40 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। वहीं दूसरी वारदात उगहनिडीह गांव में हुई। यहां कुमार पटेल के घर में घुसे चोरों ने तीन जोड़ी सोने की बालियां, चांदी की पायल, चांदी का सिक्का, हनुमान जी का लॉकेट समेत अन्य आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशाखोरी बढ़ने के कारण अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस नियमित गश्त करती तो ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात चोरों की पहचान में जुटी हुई है।

Exit mobile version