Home चैनपुर न्यायालय के वारंट पर पुलिस की कार्रवाई, चार फरार वारंटी गिरफ्तार

न्यायालय के वारंट पर पुलिस की कार्रवाई, चार फरार वारंटी गिरफ्तार

चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय के वारंट पर 4 फरार आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हाटा नगर निवासी स्व. रामजन्म शर्मा के पुत्र अंगद शर्मा तथा भगंदा गांव निवासी त्रिभुवन राजभर, रामधीन राजभर और योगिंद्र राजभर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, हाटा नगर निवासी अंगद शर्मा लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कई बार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। लगातार फरार रहने के बाद न्यायालय की ओर से पहले इस्तेहार सह नोटिस जारी किया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS news

 

पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण करने की सूचना परिजनों को दी थी। निर्धारित समय बीतने के बाद भी आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया, जिसके बाद न्यायालय से कुर्की वारंट जारी किया गया। पुलिस टीम कुर्की वारंट के तामीला के लिए जब हाटा स्थित उसके घर पहुंची तो अंगद शर्मा मौके पर ही मौजूद मिला। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चैनपुर थाना क्षेत्र के भगंदा गांव में भी पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर छापेमारी कर पिता-पुत्र समेत तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिभुवन राजभर, रामधीन राजभर और योगिंद्र राजभर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी था और वारंट जारी होने के बाद से वे फरार चल रहे थे। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीनों अपने गांव में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भगंदा गांव में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Exit mobile version