Home चैनपुर गुप्त सूचना पर पुलिस का एक्शन: घर में बन रही महुआ शराब...

गुप्त सूचना पर पुलिस का एक्शन: घर में बन रही महुआ शराब पकड़ी, आरोपी फरार

कैमूर में अवैध शराब पर छापा: 5.5 लीटर महुआ शराब बरामद, आरोपी फरार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसावनपुर गांव में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने महुआ से तैयार करीब 5.5 लीटर शराब बरामद की, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, बसावनपुर निवासी पकौड़ी बिंद अपने घर में महुआ शराब बनाकर उसकी बिक्री कर रहा था। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापा मारा। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भागने में सफल रहा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक हरे रंग के डब्बे में रखी लगभग 5 लीटर और एक 500 एमएल बोतल में भरी महुआ शराब जब्त की।

इसके अलावा शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला एक छोटा स्टील ड्रम भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि बरामद शराब और उपकरणों को जब्त कर थाना लाया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Exit mobile version