Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घायल की पहचान दरभंगा निवासी 50 वर्षीय खुद्दुस खान, पिता नसीम खान, के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि खुद्दुस खान पिछले लगभग 30 वर्षों से मोहनियां के एनएच-30 मोड़ स्थित ईंट मंडी क्षेत्र में रहकर पेंटिंग का कार्य करते हैं। बताया गया कि सोमवार की रात वह अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। शुरुआत में उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन कुछ समय बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ने लगी। इसके बाद साथियों ने तत्काल उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया, लेकिन मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए मंगलवार सुबह उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया।
अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरिफ ने बताया कि सर्पदंश से अचेत अवस्था में एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉ. आरिफ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या घरेलू उपचार के भरोसे समय बर्बाद न करें। ऐसे मामलों में पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाना ही सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है, जिससे समय पर उपचार मिलने पर उसकी जान बचाई जा सकती है।



