Homeमोहनियाधान रोपनी से लौट रहीं महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, चार घायल;...

धान रोपनी से लौट रहीं महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

कैमूर: धान रोपनी से लौट रहीं महिलाओं का ई-रिक्शा पलटा, चार घायल, दो हायर सेंटर रेफर

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा पलट जाने से उसमें सवार चार महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि दो अन्य महिलाओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, हादसा मोहनियां थाना क्षेत्र के मुठानी गांव के समीप हुआ।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ई-रिक्शा में सवार सभी महिलाएं बेलौड़ी गांव की रहने वाली थीं और दिनभर देवरिया गांव में धान की रोपनी का कार्य करने के बाद शाम को अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें बैठी सभी महिलाएं घायल हो गईं। घायलों की पहचान बेलौड़ी निवासी स्वर्गीय कन्हैया राम की पत्नी शांति कुंवर, दिनेश प्रजापति की पत्नी लक्ष्मीना देवी, अर्जुन राम की पत्नी ममता देवी तथा यमुना राम की पत्नी रेशमा देवी के रूप में हुई है।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल, मोहनियां पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान दो महिलाओं की स्थिति गंभीर पाई गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरिफ ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल चार महिलाओं को सोमवार देर शाम अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद दो महिलाओं को गंभीर चोट के कारण रेफर किया गया, जबकि अन्य दो महिलाओं की हालत सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments