Homeचैनपुरकुत्तों के झुंड से घिरे हिरण को ग्रामीणों ने बचाया, वन विभाग...

कुत्तों के झुंड से घिरे हिरण को ग्रामीणों ने बचाया, वन विभाग ने पहुंचकर कराया रेस्क्यू

कैमूर: कुत्तों के झुंड से घायल हिरण को ग्रामीणों ने बचाया, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मलिक सराय गांव में सोमवार की शाम मानवता और वन्यजीव संरक्षण की मिसाल देखने को मिली। गांव के पश्चिम स्थित नहर के समीप कुत्तों के झुंड के हमले में फंसे एक हिरण को ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बचा लिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरण को उपचार के लिए अपने साथ ले गई। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण बिट्टू सिंह ने बताया कि वह शाम के समय खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर के पास पड़ी, जहां करीब डेढ़ दर्जन कुत्ते एक हिरण पर हमला कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उन्होंने अकेले ही हिरण को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों की संख्या अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और काफी देर तक प्रयास करने के बाद कुत्तों को वहां से खदेड़ दिया। हालांकि तब तक हिरण गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
ग्रामीणों ने घायल हिरण को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसे पानी और भोजन दिया तथा तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और घायल हिरण को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए रवाना हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सभी लोग एकजुट होकर प्रयास नहीं करते, तो हिरण की जान बचाना मुश्किल हो जाता। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरण का समुचित उपचार कराया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी वन्यजीव के घायल होने या आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय पर रेस्क्यू और उपचार की कार्रवाई की जा सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments