Home चैनपुर उदयरामपुर पंचायत में समृद्धि यात्रा को लेकर विशेष शिविर, 31 मामलों का...

उदयरामपुर पंचायत में समृद्धि यात्रा को लेकर विशेष शिविर, 31 मामलों का मौके पर समाधान; 74 आवेदन हस्तांतरित

कैमूर: उदयरामपुर पंचायत में समृद्धि यात्रा कैंप, 31 आवेदनों का मौके पर निपटारा, 74 विभागों को भेजे गए

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उदयरामपुर पंचायत में मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत शनिवार को विशेष जन-समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए, जिनमें से 31 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 74 आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शुभम प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के अवसर पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से यह विशेष कैंप आयोजित किया गया था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनमें से 31 आवेदनों का तत्काल निष्पादन कर दिया गया।

वहीं 74 ऐसे आवेदन थे जिनका समाधान प्रखंड या जिला स्तर पर किया जाना है, इसलिए उन्हें संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। शिविर में पीएचईडी, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, श्रम, शिक्षा, स्वच्छता, पंचायती राज, सोलर लाइट, आरटीपीएस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली, वंशावली, आईसीपीएस, कृषि और आपूर्ति विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन ने सभी लंबित मामलों के जल्द निपटारे का भरोसा दिलाया है।

 

Exit mobile version