Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि विष्णु कांत मिश्रा के ससुर का हाल ही में निधन हुआ था। रविवार को उनकी पत्नी अपने मायके शोक संवेदना प्रकट करने जा रही थीं। इसी दौरान विष्णु कांत मिश्रा उन्हें गांव में खड़े एक टेम्पो तक छोड़ने गए थे। तभी वहां पहुंचे अमित कुमार दूबे ने उन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। गोली लगते ही विष्णु कांत मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कुढ़नी थानाध्यक्ष आनंद कुमार, मोहनियां डीएसपी प्रदीप कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी अमित कुमार दूबे हैदराबाद में काम करता है और पिछले महीने 19 फरवरी को ही अपने गांव आया था। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा कुढ़नी थाना में घटना से संबंधित लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।