Home पटना ईडी की आइएएस और पूर्व विधायक के घर छापेमारी

ईडी की आइएएस और पूर्व विधायक के घर छापेमारी

गंगापुर में पूर्व विधायक के घर खड़ी केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान

Bihar: पटना,  प्रवर्तन निदेशालय की टीम के द्वारा मनी लांड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी और पूर्व विधायक के आवास पर एक साथ छापा मारा गया है। हालांकि अभी तक प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक और बसपा प्रत्याशी गुलाब यादव के झंझारपुर, पुणे जबकि आइएएस और प्रदेश के उर्जा विभाग के प्रधान सचिव एस हंस के पटना स्थित आवास और कार्यालय पर ईडी की टीम ने एक साथ धावा बोला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्व विधायक गुलाब यादव, विधान पार्षद अम्बिका गुलाब यादव के घर के बाहर छापामारी के दौरान खड़ी लोगों की भीड़
पूर्व विधायक गुलाब यादव, विधान पार्षद अम्बिका गुलाब यादव के घर के बाहर छापामारी के दौरान खड़ी लोगों की भीड़

वही एस हंस से छापेमारी की पुष्टि के लिए फोन भी किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच आफ मिला। सूत्रों से प्राप्त  जानकारी के अनुसार हंस और गुलाब यादव पर ईडी की यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग एक्ट मामले में की गई है। मंगलवार की सुबह ईडी की टीम गुलाब यादव के लखनौर प्रखंड के गंगापुर स्थित आवास पर पहुंची और अपनी जांच-पड़ताल शुरू की। हालांकि इस दौरान आवास पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। केयर टेकर की उपस्थिति में ईडी अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। दूसरी ओर आइएएस हंस के पटना स्थिति आवास, कार्यालय पर जांच टीम जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो पटना, मधुबनी और पुणे मिलाकर कुल दर्जन भर स्थानों पर ईडी की टीम ने एक साथ अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

नालंदा के शीतला मंदिर में भीषण भगदड़, 9 महिलाओं की मौत; भीड़ प्रबंधन पर प्रशासन घिरा

दर्दनाक सड़क हादसा: मवेशी को बचाने की कोशिश में कार 20 फीट गड्ढे में गिरी, इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्रों की मौत

नालंदा में दो गांवों के बीच हिंसक झड़प, तीन दिन से जारी तनाव फिर भड़का

राजगीर में रहस्यमयी घटना: जैन धर्मशाला के एक कमरे से चार यात्रियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

एसटीएफ ने हथियार तस्करी गिरोह का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार किया आत्महत्या

19 वर्षीय युवती की हत्या कर शव किया दफन, परिजन फरार

घर से ताश खेलने निकले युवक की चाकू गोद हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री व विधायक पर किया हमला, भाग कर बचाई जान

निगरानी टीम ने स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम को 40 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

 

 

 

 

Exit mobile version