Bihar: बिहार में 8 दिसंबर को पंचायत चुनाव के दसवें चरण का मतदान होना है, पंचायत चुनाव के साथ ही चुनावी दुश्मनी की भी घटनाएं देखने को मिल रही है, कहीं कोई किसी को फंसा रहा है, तो कोई अपने आप को बचा रहा है, इसी बीच सहरसा जिला के सोनबरसा से एक मामला सामने आया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- यूपीएससी में 470वीं रैंक का झूठा दावा पड़ा भारी, सम्मान के एक हफ्ते बाद युवक गिरफ्तार
- डीआईयू के टीम ने छापेमारी कर दो कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार
सोनबरसा बीडीओ ओमप्रकाश ने आरजेडी नेता रितु जायसवाल के पति अरुण कुमार जो सोनबरसा से मुखिया का चुनाव लड़ रहे हैं, उन पर और अन्य 10 लोगों पर पॉकेट से पैसा छीनने और मारपीट का आरोप लगाया है। वही इन आरोपों को आरजेडी नेता रितु जायसवाल गलत बता रही है, रितु जायसवाल का कहना है कि सच्चाई के लिए आवाज उठाने का इनाम मुझे सरकार ने दिया है, पूरे प्रशासन और सत्ताधारी लोगों ने मिलकर यह गलत आरोप उन पर और उनके पति पर लगाया है, रितु जायसवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है।
- सिवान में पुलिस-बदमाश आमने-सामने: मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली
- शराब तस्करों की स्कॉर्पियो ने बीएमपी जवान को कुचला, हुई मौत
आरजेडी नेता रितु जायसवाल का कहना है कि उनके पति और उन पर नॉन बेलेबल धाराएं लगाई गई है, सत्ताधारी लोगों और जिला प्रशासन की पूरी रणनीति है कि किसी तरह उन्हें चुनाव जीतने मत दो और वोटिंग से पहले इन्हें गिरफ्तार कर लो, रितु जायसवाल का कहना है कि सोनबरसा बीडीओ ओमप्रकाश को मेरे द्वारा पहले भी गरीबों के राशन खाने को लेकर आरोपित किया गया था, सत्ताधारी लोगों के साथ मिलकर साजिश रचने का मैंने साक्ष्यों के साथ राज्य निर्वाचन आयोग को पहले भी शिकायत की थी, ऐसी कौन सी काबिलियत है कि यह व्यक्ति 6 साल से एक ही जिले में पदस्थापित है।
- नीतीश के 20 साल के काम को जनता नहीं भूलेगी: निशांत कुमार
- पुलिस स्टीकर लगी गाड़ी से नवविवाहिता का शव फेंके जाने का मामला, गाड़ी बरामद; LIVE CCTV फुटेज
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए रितु जायसवाल ने लिखा है कि इस वीडियो को आप देखिए आप ही तय कीजिए कि कहा इन व्यक्तियों को मारा पीटा गया और कहा इनके पैसे छीने गए हैं इस आदमी के चेहरे की कुटिलता से भरी हंसी देखिए सत्य और न्याय के रास्ते पर हमेशा चलते रहने की वजह से भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं की आंखों की किरकिरी बनी रहती हूं, जिसका नतीजा मुझे आए दिन झेलना पड़ता है, अपने इस पोस्ट में रितु जायसवाल कहती हैं कि अभी और भी वीडियो और एफआईआर की कॉपी अगले पोस्ट में वह साझा करेंगी।
- शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश
- प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, एम्बुलेंस न मिलने पर रास्ते में गई प्रसूता की जान