Home चैनपुर अमांव पैक्स में नई कार्यकारिणी का गठन, पहली बैठक में गेहूं खरीद...

अमांव पैक्स में नई कार्यकारिणी का गठन, पहली बैठक में गेहूं खरीद लक्ष्य पर उठे सवाल

अमांव पैक्स बैठक 2026: कार्यकारिणी गठन के बाद गेहूं खरीद लक्ष्य पर नाराजगी

Bihar: कैमूर (चैनपुर); अमांव पैक्स में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी समिति का गठन कर लिया गया है। गुरुवार, 16 अप्रैल को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की मौजूदगी में समिति का गठन हुआ, जिसके बाद पहली बैठक आयोजित कर विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान सचिव संतोष कुमार समेत सभी निर्वाचित सदस्य मौजूद रहे। साथ ही प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी उपेंद्र पासवान की उपस्थिति में समिति के कार्यों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गेहूं खरीद को लेकर सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और लक्ष्य पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि अमांव पैक्स को केवल 38 क्विंटल खरीद का लक्ष्य दिया गया है।

इस लक्ष्य को लेकर कार्यकारिणी के सदस्यों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि अमांव जैसे क्षेत्र में किसानों द्वारा उत्पादित गेहूं की मात्रा हजारों क्विंटल में है, ऐसे में 38 क्विंटल का लक्ष्य बेहद कम है और इससे अधिकांश किसानों को लाभ नहीं मिल पाएगा। जानकारी के अनुसार, पूरे कैमूर जिले में लगभग 160 पैक्स हैं और प्रत्येक को समान रूप से 38 क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। इस आधार पर जिले का कुल खरीद लक्ष्य करीब 6080 क्विंटल बनता है, जो वास्तविक उत्पादन के मुकाबले काफी कम माना जा रहा है। बैठक के दौरान इस मुद्दे पर सदस्यों में असमंजस की स्थिति भी देखी गई कि सीमित लक्ष्य में किन किसानों की उपज खरीदी जाएगी। समिति ने इस विषय को आगे उठाने की बात कही है, ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

 

 

Exit mobile version