Home जहानाबाद अपराधियों ने दिनदहाड़े शिक्षक का किया अपहरण, एक घंटे में बरामद 5...

अपराधियों ने दिनदहाड़े शिक्षक का किया अपहरण, एक घंटे में बरामद 5 गिरफ्तार

Bihar:  जहानाबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को स्कार्पियो सवार अपराधियों के द्वारा एक शिक्षक का दिनदहाड़े अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए केवल 1 घंटे के अंदर अपहृत शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया गया । वही पुलिस के द्वारा 5 अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक आरोपित डायल 112 पुलिस वैन का चालक है। जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था। अपहृत शिक्षक और सभी आरोपित गया जिले के निवासी हैं। शिक्षक धमेंद्र कुमार गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तकियापुर के निवासी हैं, जो जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र स्थित किनारी मध्य विद्यालय में तैनात हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

दरसल वह रोज की तरह बुधवार को भी गया से जहानाबाद पहुंचे, ट्रेन से उतरकर अपने स्कूल किनारी के लिए आटो से निकले, एसएन कालेज के समीप पहले से घात लगाए अपहरण कर्ताओं ने उन्हें जबरदस्ती आटो से उतार कर मारपीट करते हुए अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बिठाकर भाग निकले। चहल-पहल वाले इलाके में दिनदहाड़े अपहरण की वारदात से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले की सभी सीमा को सील कर गाड़ियों की तलाशी ली जाने लगी, इसी क्रम में गौरक्षणी मोहल्ले के समीप स्कार्पियो गाड़ी से 5 अपहरणकर्ताओं को दबोचते हुए शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

वही गिरफ्तार अपराधियों में गया जिले का कोतवाली थाना के डायल 112 पुलिस वैन का ड्राइवर नीरज कुमार के अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र के ही गणेश कुमार, रिपेंदर कुमार,विनोद कुमार,मधु कुमार शामिल हैं। नीरज कुमार गया के गुरारु का रहने वाला है। वही घटना को लेकर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर मेरा अपहरण किया गया था, पुलिस की तत्परता से मेरी जान बच गयी। एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल जाने के क्रम में किनारी मध्य विद्यालय के शिक्षक को स्कार्पियो सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। टाउन थाने की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के अंदर अपहृत शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही घटना में शामिल 5 अपहरणकर्ताओं को भी दबोच लिया गया है। फिलहाल सभी अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद

गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या

सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

राज्यसभा सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, एनडीए छोड़ने का दिया संकेत

आरपीएफ की सतर्कता से बड़ा खुलासा, कछुआ तस्करी विफल

गया जंक्शन पर वन्य जीव तस्करी नाकाम, 76 जीवित कछुए बरामद

आईटीबीपी जवान ने गोली मार किया आत्महत्या, मचा हड़कंप

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में यात्री की हुई दर्दनाक मौत

गया में एनडीए प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार पर जनसंपर्क के दौरान हमला, कई घायल – वाहनों में तोड़फोड़, फायरिंग की भी सूचना

 

Exit mobile version