Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के घेघियां गांव के समीप एनएच 30 पर सोमवार को एक ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। जिससे उससे चालक व सह चालक को गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों की पहचान ग्राम कठोरी,थाना अलीनगर जिला चंदौली यूपी निवासी नंदलाल के पुत्र चालक गोविंदा कुमार एवं कमलेश बिंद के पुत्र सह चालक विकास कुमार वाराणसी के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि पिकअप में टोस्ट लादकर रोहतास जिला के काराकाट गए थे, लौटते समय मोहनियां थाना क्षेत्र के ग्राम घेघियां के समीप एनएच 30 पर मोहनियां से परसथुआ की तरफ जा रहे एक ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे चालक व सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया, सूचना पर मोहनियां भाग तीन की जिला पार्षद गीता पासी अस्पताल पहुंची,ज्ञउन्होंने इलाज में घायलों की मदद की, पिकअप के सह चालक विकास कुमार की स्थिति गंभीर थी, दोनों घायलों का चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल विकास कुमार को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। जबकि मोहनियां थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुटी है।
- आधी रात धधक उठा घर, पिता और भांजी की मौत; 16 वर्षीय किशोरी गंभीर
- औरंगाबाद में सीएसपी संचालक पर अपराधियों का हमला, जांघ में गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे