Home चांद पिछले 22 दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना में शामिल हुए सुधाकर...

पिछले 22 दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना में शामिल हुए सुधाकर सिंह

Bihar: कैमूर जिले के चाँद प्रखंड अंतर्गत उचित मुआवजा की मांग को लेकर पिछले 22 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे किसानों में पुर्व कृषि मंत्री सह विधायक रामगढ़ सुधाकर सिंह शामिल होकर उनके उत्साह को बढ़ाया। सुधाकर सिंह ने धरना पर बैठे सैकड़ो किसानों को संबोधित करते हुए कहा मुआवजा की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे किसानों के साथ में खड़ा हूं। जब तक किसानों को उचित मुआवजा भूमि की सही मुल्यांकन पुनर्वास एवं रोजगार की व्यवस्था नहीं की जाती है तब तक लडाई जारी रखनी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

भारत में सभी वस्तुओं की मंहगाई बढ़ गई है लेकिन भूमि अधिग्रहण में मुआवजा 2013 सर्किल रेट पर दिया जाएगा। पुर्व कृषि मंत्री ने कहा भूमि की सर्किल रेट नहीं बढ़ाने के पिछे का वज़ह है नेता एवं अधिकारी अपनी काली कमाई को सर्किल रेट पर भूमि खरीद कर काला धन सफेद करते हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कैमूर जिले के अधिकारी चोर एवं भ्रष्ट हैं। उन्होंने ने कहा पिछले 22 दिन से कड़ाके ठण्डक में किसान धरना पर बैठे हुए हैं। नहीं यहां मंत्री नहीं कोई अधिकारी सुध लेने वाला नहीं आया। सुधाकर सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए पैसे नहीं हैं जबकि प्रचार प्रसार के लिए सरकार के पास पैसे हैं। उन्होंने ने कहा राममंदिर निर्माण में कठिन संघर्षों के बाद मिला उसी तरह किसानों को मुआवजा के लिए संघर्ष करते रहना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट जल-जीवन-हरियाली योजना से बिहार हो रहा खुशहाल, पेयजल संकट अब नहीं बनेगी मुसीबत

21 दिनों से लापता युवक के नहीं मिलने से नाराज लोगो ने आगजनी कर किया हंगामा, लाठी चार्ज

सरकार ने कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए अपनी तैयारियां जांची, दिया आवश्यक निर्देश

अकाल तख्त की ओर से जारी हुकुमनामा पर तख्त साहिब में विरोध, तनावपूर्ण स्थिति

बीडीओ,अकाउंटेंट एवं एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पीएम मोदी 29 मई को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे बिहार

रात्रि भोजन के बाद दर्जनों शिक्षक हुए बीमार, कई की हलात गंभीर

दीदारगंज सहायक अवर निरक्षक अभिनंदन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपित ने 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आइएएस संजीव हंस व ठेकेदार रिशु के खिलाफ एसवीयू ने दर्ज की प्राथमिकी

उन्होंने ने धरना पर बैठे किसानों को स्पष्ट कहा की जब तक आपको उचित मुआवजा नहीं मिल जाता है तब तक अपने भूमि पर कंपनी या एन एच ई आई को काम नहीं करने देना है। पुर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा हम आपके एतिहासिक लडाई में साथ हैं। अनिश्चितकालीन धरना में किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। सुधाकर सिंह ने कहा संघर्ष करते रहे जीत आपकी होगी। उन्होंने ने सर्किल रेट नहीं बढ़ाने को लेकर बिहार सरकार की आलोचना करते हुए कहा की सरकार अधिकारी मिलकर किसानों के मुआवजे को हड़पना चाहती है। अनिश्चितकालीन धरना सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर एवं संचालन पशुपति नाथ सिंह महासचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने किया। धरना को अनिल सिंह, राजु सिंह, रवि शंकर पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा, दीपांकर शुक्ला, सचिदानंद सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुनील सिंह रामेश्वर प्रसाद बिंद, अवधेश कुमार सिंह ने संबोधित किया। धरना में वयरी सहारनपुर बेतरी कुरई केकड़ा गेंहुआ मोरवा मसोई गेंहुआ आदि गांवों के सैकड़ों किसान शामिल हुए।

 

 

 

 

 

Exit mobile version