Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इसिया में एक व्यक्ति की बरामदे में खड़ी अपाचे बाइक को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लेने का मामला सामने आया है, काफी खोजबीन के बाद भी चोरी गई बाइक की कोई जानकारी नहीं मिली तो बाइक स्वामी द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी देते हुए ग्राम इसिया के निवासी बुधई खरवार के पुत्र राजन कुमार के द्वारा बताया गया है, 26 मई की शाम 6 यह अपने अपाचे बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR45 K 6415 को अपने गांव के सिंधु पटेल के बैठका में खड़ा करके अपने घर चले गए, 27 मई की सुबह 6 बजे जब सिंटू पटेल के बैठका में राजन कुमार कहीं जाने के लिए बाइक लेने गए तो वहां बाइक नहीं थी।
आसपास पूछताछ करने के बाद अपने स्तर से बाइक की काफी खोजबीन की गई, मगर कोई भी जानकारी नहीं मिली थक हारकर चैनपुर थाने में आकर आवेदन दिया गया है। वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा बताया गया बाइक चोरी की सूचना आवेदन के माध्यम से प्राप्त हुआ है मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत जांच की जा रही है।
Views: 261