Bihar: पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा सोमवार की शाम दरिंदगी की सारी हदे पार करते हुए एक 3 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। वही आरोपित गांव का ही रहने वाला है, जो रिश्ते में बच्ची का चाचा है। वही पीडिता बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुष्कर्मी वासुदेव महतो को पकडकर जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुष्कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पीडित बच्ची के चाचा ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 3:00 बजे मेरी 3 वर्षीय भतीजी घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान गंगहरा नोनिया टोली निवासी वासुदेव महतो शराब के नशे में धुत होकर मेरी भतीजी को गोद में लेकर खेलने लगा और खैनी भी दिये थे। इसी दौरान वासुदेव ने मेरी भतीजी को गोद में उठाकर बगल के मकाई के खेत में लेकर जाकर जर्बदस्ती दुष्कर्म किया। जब बच्ची बेहोश व खून के लथपथ हो गई है तो उसे छोडकर भाग गया।
वही जब परिजनों के द्वारा बच्ची का खोजबीन किया गया और उसका कही कुछ पता नहीं चला तो वासुदेव के घर जाकर पूछताछ करने पर सही जानकारी नही देने पर लोगों ने पकडकर जमकर पिटाई किया तो बताया कि मकाई के खेत में बच्ची पडी हुई है। तब जाकर बच्ची को मकाई के खेत से खुन से लथपथ हालत में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है। जिसकी हालत काफी गंभीर है। इस सम्बन्ध में एएसपी दानापुर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि एक युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी को ग्रामीणों ने पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया है।पीडिता के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
Views: 426